//
VisionIAS - Online Self Test
Vision-IAS Logo
*
Questions for practice

1)

रोबोट के संदर्भ मे निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. यह विशेष कार्य बल के लिए प्रोग्राम मशीन है|
  2. यह जोखिम पूर्ण कार्य जैसे गहरे सागर खनन ,नाभिकीय अपशिष्ट प्रबंधन ,विस्फोटक हैंडलिंग आदि में प्रभावी हो सकते हैं |

उपर्युक्त में कौन-सा/से सही नहीं है/हैं?

(a)केवल 1 

(b)केवल 2 

(c)न तो 1 और न तो 2 

(d)1 और 2 दोनों  


2)

नैनो मेडिसिन तथा हेल्थकेयर के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये-

  1. दिल का दौरा पड़ने की जानकारी देने के लिए नैनो डिटेक्टर का प्रयोग किया जा सकता है|
  2. गोल्ड नैनोकण एवं प्रतिरक्षी नैनोसेंसर के साझा इस्तेमाल से कैंसर कोशिकाओं को अधिक प्रभावी ढ़ंग से पहचानन करना  और नष्ट करना संभव  है|
  3. नैनो स्पंज द्वारा विषाक्त पदार्थों का अवशोषण तथा उन्हें रक्त प्रवाह से हटाना संभव है|
  4. नैनो फ़िल्टर तथा नैनो सेंसर के माध्यम से डीएनए अनुक्रमण(DNA Sequencing) में मदद मिल सकती है|

उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से सही है/हैं? 

(a)केवल 1, 2 तथा 3 

(b)केवल 1, 3 तथा 4 

(c)केवल 2, 3 तथा 4 

(d)1, 2, 3 तथा 4 


3)

रक्षा क्षेत्र में नैनो प्रौद्योगिकी का प्रयोग करके निम्नलिखित में से कौन-सा/से कार्य करना संभव है/हैं?

  1. सटीक मार्गदर्शक उपकरणों(Precision Guiding Tools) का विकास;
  2. निगरानी एवं खुफिया जानकारी जुटाना;
  3. नैनो फाइबर द्वारा हल्के एवं कारगर रक्षा जैकेटों का निर्माण करना संभव;
  4. सैनिकों की जान बचाने में उत्तक अभियांत्रिकी एवं दवा वितरण प्रणाली में नैनो रोबोट की अहम भूमिका;

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?

(a)केवल तीन 

(b)केवल दो 

(c)केवल एक 

(d)सभी चार 


4)

स्वास्थ्य क्षेत्र में नैनो तकनीक के उपयोग के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये :

  1. लक्षित दवा वितरण(Targeted drug delivery) नैनोटेक्नोलॉजी द्वारा संभव है|
  2. नैनो टेक्नोलॉजी काफी हद तक जीन थेरेपी में योगदान कर सकती है|

उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से सही है/हैं?

(a)केवल 1 

(b)केवल 2 

(c)1 तथा 2 दोनों 

(d)न तो 1, न ही 2 


5)

रोबोटिक्स के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए - 

  1. रोबोटिक(Robotic) शब्द का प्रथम बार उपयोग 1941 में आइसेक असिमॉव द्वारा किया गया था|
  2. रोबोटिक(Robotic) शब्द का उद्भव रोबोट से है जिसे प्रथम बार 1921 में जोसेफ कापेक द्वारा एक नाटक में उपयोग किया गया था|
  3. रोबोटिक्स विषय यांत्रिकी अभियांत्रिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कंप्यूटर विज्ञान से जुड़ा है जिसे मेकानइलेक्ट्रॉनिक भी कहा जाता है|

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

(a)केवल 1 तथा 2 

(b)केवल 1 तथा 3 

(c)केवल 2 तथा 3 

(d)1, 2 तथा 3 


6)

गगनयान मिशन के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :- 

  1. इसके अंतर्गत तीन अंतरिक्ष मिशनों को अंतरिक्ष में भेजा जाएगा जिसमें दो मानवरहित मिशन तथा 01 मानवयुक्त मिशन होगा।
  2. इस मिशन में एक रोबोट व्योममित्र को भी अंतरिक्ष में भेजा जाएगा।
  3. मानवयुक्त मिशन में एक महिला सहित 03 अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में भेजा जाएगा।
  4. यह मिशन 05 से 07 दिनों के लिए पृथ्वी से 36000 किमी. की उंचाई पर भूस्थिर कक्षा का चक्कर लगाएगा।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

(a)केवल 1 , 2 और 3 

(b)केवल 2 , 3 और 4 

(c)केवल 1 , 2 और 4 

(d)उपर्युक्त सभी 


7)

रोबोटिक्स एक प्रोग्राम्ड मशीन है जो रोबोट के डिजाइन, निर्माण और अनुप्रयोग जैसे कार्यों को निष्पादित करती है।

  1. मैकेनिकल इंजीनियरिंग
  2. विद्युत अभियन्त्रण
  3. पदार्थ विज्ञान  

रोबोटिक्स में इंजीनियरिंग की उपरोक्त शाखाओं में से कितनी शाखाओं का उपयोग किया जाता है?

(a)केवल एक 

(b)सिर्फ दो

(c)सभी तीन

(d)कोई नहीं


8)

रोबोटिक्स के अनुप्रयोगों के संबंध में निम्नलिखित पर विचार करें

  1. कृषि में कीटों को हटाना। 
  2. खतरनाक गतिविधियों में मानव श्रम का प्रतिस्थापन।
  3. अंतरिक्ष एवं रसद।
  4. आपदा प्रबंधन, सुरक्षा और रक्षा।

उपर्युक्त में से कितने कथन सत्य हैं?  

(a)केवल एक

(b)सिर्फ दो 

(c)केवल तीन 

(d)सभी चार 


9)

भारत के संदर्भ मे रोबोटिक प्रौद्योगिकी की चुनौतियों की चर्चा कीजिये।  (150 शब्द / 10 अंक )


10)

क्वांटम डॉटस क्या है? जैव चिकित्सा के क्षेत्र मे इनके अनुप्रयोगों की चर्चा कीजिये। (250 शब्द / 15 अंक )



Answers
1) c
2) d
3) d
4) c
5) d
6) a
7) c
8) d