UPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा एक चुनौतीपूर्ण चरण है, जहां उम्मीदवारों को पाठ्यक्रम के स्टेटिक और डायनेमिक दोनों पहलुओं में महारत हासिल करनी होती है। सरकारी योजनाएं और जैव विविधता (जिसे अक्सर पर्यावरण के तहत शामिल किया जाता है) सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा के संदर्भ में दो सबसे लोकप्रिय विषय रहे हैं।इस ब्लॉग में, हम प्रारंभिक परीक्षा के लिए इन दोनों टॉपिक्स की तैयारी को लेकर विस्तार से चर्चा करने जा रहे हैं।
प्रारंभिक परीक्षा में Miscellaneous टॉपिक्स का महत्व
सरकारी योजनाएं और जैव विविधता से संबंधित प्रश्न अक्सर प्रारंभिक परीक्षा में पूछे जाते हैं, क्योंकि ये शासन, पर्यावरण और राष्ट्रीय विकास से सीधे जुड़े होते हैं। उदाहरण के लिए:
सरकारी योजनाएं:
- समाचारों में रहने वाले अधिनियम, योजनाएं, नीतियां, मिशन आदि शासन का अभिन्न अंग हैं और सरकार की प्राथमिकताओं को दर्शाते हैं। इसलिए प्रारंभिक परीक्षा में प्रश्न अक्सर योजनाओं से जुड़े उद्देश्यों, लाभार्थियों और मंत्रालयों पर केंद्रित होते हैं। कुछ उदाहरण इस प्रकार हैं:

- प्रारंभिक परीक्षा के लिए उन योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए, जो सुर्खियों में रही हैं, जैसे- पीएम-किसान, आयुष्मान भारत, मुद्रा योजना और हाल ही में शुरू की गई योजनाएं भी परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण होती हैं। यह समझना महत्वपूर्ण है कि योजना को कौन सा मंत्रालय लागू कर रहा है। यहाँ से अक्सर तथ्यात्मक प्रश्न पूछे जाते हैं। इसके अलावा, उद्देश्यों, लक्षित लाभार्थियों और वित्तपोषण तंत्र (जैसे, केंद्र प्रायोजित बनाम केंद्रीय क्षेत्र की योजनाएं) को याद रखना महत्वपूर्ण है।
जैव-विविधता
जैव-विविधता पर्यावरण संबंधी प्रश्नों का मुख्य आधार है। इसमें IUCN द्वारा सूचीबद्ध स्थानिक, संकटग्रस्त और गंभीर रूप से संकटग्रस्त प्रजातियों पर ध्यान केंद्रित किया जाना चाहिए। अभ्यर्थियों को राष्ट्रीय उद्यानों, वन्यजीव अभयारण्यों, जैवमंडल आरक्षित क्षेत्रों और रामसर स्थलों जैसे विभिन्न प्रकार के संरक्षित क्षेत्रों को उनकी विशिष्ट विशेषताओं के साथ कवर करना आवश्यक है। अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्र भी शामिल हैं, जैसे-
- अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन: CITES, रामसर, और जैव विविधता पर अभिसमय (CBD) जैसे सम्मेलनों के Basics को सीखिए।
- सरकारी पहलें: प्रोजेक्ट टाइगर, प्रोजेक्ट एलीफेंट और CAMPA फंड जैसे कार्यक्रमों को समझें।
- राष्ट्रीय उद्यान, वन्यजीव अभयारण्य और रामसर स्थल: इन स्थानों को नियमित रूप से मैपिंग की सहायता से याद रखने और Quick Revision करने में मदद मिलती है।
- भारत में जैव विविधता हॉटस्पॉट: पश्चिमी घाट, इंडो-बर्मा और सुंडालैंड जैसे क्षेत्रों को चिह्नित कीजिए ताकि उन्हें आसानी से दोहराया जा सके।
- दो उदाहरण नीचे दिखाए गए हैं।

Miscellaneous टॉपिक्स को तैयार करने की रणनीति
Source Selection:
तैयारी के चरण में पहला कदम होता है सही जानकारी के लिए विश्वसनीय स्रोत का चयन-
सरकारी योजनाओं के लिए:
- PIB (प्रेस सूचना ब्यूरो): नई योजनाओं और मौजूदा योजनाओं की उपलब्धियों के बारे में अपडेट प्रदान करता है।
- केंद्रीय बजट और आर्थिक सर्वेक्षण: प्रमुख कार्यक्रमों और उनके वित्तीय आवंटन की जानकारी प्रदान करते हैं।
- आधिकारिक मंत्रालयों की वेबसाइट्स: स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW), पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEFCC) और ग्रामीण विकास मंत्रालय (MoRD) जैसे मंत्रालयों की योजनाओं का विवरण।
- इन्हें VisionIAS द्वारा समय-समय पर जारी की जाने वाली विभिन्न मैगजीन जैसे मासिक मैगजीन, PT365 आदि के साथ अपडेट किया जा सकता है।
- अभ्यर्थियों को VisionIAS की Government Schemes के Compilation को संदर्भित करना चाहिए।

जैव-विविधता के लिए
- NCERT Biology {जीव विज्ञान} (कक्षा 12): यह जैव विविधता की मूलभूत अवधारणात्मक समझ प्रदान करती है।
- करेंट अफेयर्स को समझने के लिए न्यूज पेपर पढ़ना बहुत महत्वपूर्ण है।
- इसे VisionIAS द्वारा समय-समय पर जारी विभिन्न मैगजीन जैसे मासिक मैगजीन, PT365 आदि के साथ अपडेट किया जा सकता है।
- अभ्यर्थी जैव विविधता से संबंधित पिछले वर्षों के प्रश्नों का ट्रेंड समझने के लिए VisionIAS के पिछले वर्षों के प्रश्न (PYQ) के ट्रेंड विश्लेषण के डॉक्युमेंट का संदर्भ ले सकते हैं। इस डॉक्युमेंट में न केवल सही उत्तरों की व्याख्या की गई है, बल्कि एलिमिनेशन तकनीक जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां भी प्रदान की गई है।

Revision और Practice
- नियमित रिवीजन यह सुनिश्चित करता है कि Facts याद रहें।
- Short Notes: परीक्षा से पहले एक-लाइनर और बुलेट पॉइंट्स के माध्यम से रिवीजन कीजिए।
- मॉक टेस्ट: तैयारी में कमियों को पहचानने के लिए जैव विविधता और सरकारी योजनाओं से संबंधित मॉक प्रश्नों को हल कीजिए।
- Daily Quiz अभ्यास: करंट अफेयर्स पर VisionIAS की Smart Quiz द्वारा अभ्यास कर अपनी समझ की जांच कर सुधार किया जा सकता है।

Register: All India GS Prelims Test Series 2025
UPSC प्रारंभिक परीक्षा के लिए सरकारी योजनाएं और जैव विविधता जैसे विविध विषयों की तैयारी के लिए एक Focused Approach की आवश्यकता होती है, जो स्टेटिक ज्ञान, करेंट अफेयर्स अपडेट और स्मार्ट रिवीजन तकनीकों को जोड़कर अच्छा परिणाम सुनिश्चित करती है। विश्वसनीय सामग्री का उपयोग करके, नोट्स को प्रभावी ढंग से व्यवस्थित करके और मॉक टेस्ट के माध्यम से अभ्यास करके, अभ्यर्थी इन High-Scoring क्षेत्रों में उत्कृष्टता प्राप्त कर सकते हैं। निरंतरता, टॉपिक्स की प्राथमिकता का निर्धारण और करंट अफेयर्स के साथ अपडेटेड रहना इन टॉपिक्स में महारत हासिल करने और प्रीलिम्स में सफलता सुनिश्चित करने की कुंजी है।